सिडको ने नवी मुंबई के एयरपोर्ट निर्माण के लिए बुद्धिस्ट गुफा किया नष्ट।
न्यूज़ मेडियेटर्स टीम | नई मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण कार्य में 5 वी शताब्दी की बुद्धिस्ट गुफाओ को नष्ट किया गया। सिडको द्वारा लॉकडाउन का सहारा लेकर 5 वी शताब्दी की बुद्धिस्ट गुफाओ को नष्ट किया गया। सिडको तथा विमान प्राधिकरण द्वारा बुद्धिस्ट गुफा का संवर्धन न किये जाने पर बुद्धिस्ट संघटन आक्रमक हो गए है।
स्थानिक नागरिको ने गुफा को बचने के लिए जिल्हाधिकारी , स्टेट आर्कियोलॉजिकल डिपार्टमेंट और सिडको को अपील की थी, पर प्रशाशन ने नागरिको के अपील को महत्व न देते हुये बुद्धिस्ट गुफा को नष्ट कर दिया।
नई मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने के बाद उसके रस्ते में आनेवाली इस बुद्धिस्ट गुफा को नष्ट किया गया, हालांकि यह देश की धरोहर है , इस गुफा का संवर्धन करना देश का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। मगर यह सरकार उद्योगपतियों को बचाने के लिए काम कर रही है, चाहे इसके लिए पुरे देश ही क्यों न बर्बाद हो जाये।
क्या एयरपोर्ट का रनवे बनाना बुद्धिस्ट गुफा से ज्यादा महत्त्व रखता है? जब पूरा देश लॉकडाउन में बंद था, सबके कामधंदे बंद थे तो बुद्धिस्ट गुफा को नष्ट करने का काम कैसे शुरू था। सरकार लॉकडाउन का पूरा उपयोग करके अपने समाजघातक काम कर रही है।
बुद्धिस्ट गुफाओ का संवर्धन होना चाहिये।
कई सारे देश के प्राचीन धरोहर इस नई मुंबई एयरपोर्ट निर्माण में नष्ट किये जा रहे है। इस इलाके में कई सारे बुध्दिस्ट गुफाये है। इनका संवर्धन करने की बजाय सरकार इसे नष्ट कर रही है।
लॉकडाउन का सहारा लेकर सरकार ने चालबाजी करके इस धरोहर को नष्ट कर दिया। लॉकडाउन के चलते ऑफिस समय से ज्यादा समय देके इसको नष्ट कर दिया, वो भी पुरे पुलिस संरक्षण के साथ। प्रशाशन ने वहा जाने के लिए लोगो को रोक दिया। लॉकडाउन के समय रात में भी नष्ट करने का काम चलता रहा.
इस धरोहर को बचाने के लिए राजाराम पाटिल , पैंथर ऑफ़ सम्यक योद्धा द्वारा आंदोलन चलाया गया।
यह भी पढ़े : जम्मू कश्मीर के लिए 5 अधिकृत भाषाओ को कैबिनेट ने दी मंजूरी